Sunday, January 5, 2014

टेक-सैव्वी फार्मर ..

आठ दस साल पहले टेक सैव्वी होना बड़ा फैशनेबल हुआ करता था। टेक सैव्वी मैनेजर, टेक सैव्वी नेता, वो कहलाते थे जो कि आइटी के उपकरण, जैसे लैपटाप , इन्टरनेट आदि का लकदक इस्तेमाल करते थे। टेक सैव्वी होना बड़ा सम्मानजनक और अपनी उच्चता दिखाने करने का तरीका था। ठीक वैसे ही जैसे आजकल हम एंड्राइड मोबाइल के नए माडलों को प्रदर्शन करके खुश होते हैं। 

मगर बरौनाकुंडा के निवासी किसान उम्मेद राठिया को टेक-सैव्वी क्यो कहा जाए। दो लड़को और एक लड़की के पिता, मिट्टी के घर मे रहने वाले उम्मेद को सरकारी भाषा मे सीमांत किसान कह सकते है। विरासत मे मिली 15 एकड़ भूमि मे से लगभग 5 एकड़ खेत हैं तो बाकी पड़त भूमि है। तीन चार साल पहले जनमित्रम मे कार्यरत स्थनीय युवक कृपाल सिंह ने उसे बाड़ी कार्यक्रम की जानकारी दी। फलदार पौधों के रोपण से संबंधित इस योजना मे कृषि तकनीक सीखने का अच्छा अवसर मिलता है।



बाड़ी कार्यकृम में उम्मेद को भी मौका मिला। आसपास के जिलो मे कु छप्रशिक्षण भ्रमण, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिको से बार बार मिलना जुलना और खेती किसानी को बढावा देने वाले सरकारी अधिकारियों से संपर्क के अवसर मिले। सातवीं पास कृषक में नयी उत्सुकताऐं जागी। मौकों का फायदा उठाना शुरू किया। जहां अधिकांश कृषक हल बैल या ट्रेक्टर से जुताई करते हैं, वहीं उम्मेद ले आया पावर टिलर। कई लाख के ट्रेक्टर का काम पावर टिलर बखूबी कर सकता है। तुर्रा ये, कि सब्सिडी मे साठ हजार का ही मिल गया। उसकी ख़ुशी हमारी उस ख़ुशी से कम नहीं जो हमें ३५००० के आईफोन के फीचर १५००० के सैमसंग में मिलने पर होती है। 

बाड़ी कार्यक्रम मे संस्था ने कुंआ खोदकर दिया था। जहां बाकी किसान पानी ढोकर सिंचाई करते हैं, उमेद ने लगवाया ड्रिप सिस्टम। अब पानी तो क्या, दवा, खाद सबकुछ ड्रिप के द्वारा दिया जा रहा है। सरकारी सब्सिडी यहां भी मिली। आठ एकड़ पड़त भूमि मे से आधी अब बढि़या बागान मे बदल चुकी है। पौधों की बढोतरी और सभी किसानो से ज्यादा है। 





आप उम्मेद से मिलेंगे तो वह आपको अपना पावर टिलर जरूर दिखाएगा। ड्रिप सिस्टम भी आपको समझाएगा, एक गर्व भरी मुस्कान के साथ। गर्व करे भी क्यांे न, आखिर ये चीजे उसके पास है, आपके पास नहीं। 



जाते जाते उसकी पत्नी फूलकुंवर से जरूर मिलिएगा। वह आपको अपना स्मोकलेस चूल्हा दिखाना चाहेगी। आखिर वह पतिदेव से कम "टेक सैव्वी" थोड़े है।
-----------------------------------------
Contributed By Manish Singh
+91-98261-87810,  ritumanishsingh@gmail.com
-----------------------------------------
Find More pics 

क्या आप पांचवी पास से तेज हैं ..?

चालीस साल के 'युवा' किसान नकुल साय अपनी टंगिया को कंधे मे चिपकाए, साम्राज्य का भ्रमण कर रहे है। बरौनाकुण्डा गांव की तीन एकड़ भूमि मे इनकी बादशाहत चलती है। हर एकड़ पीछे 25 आम, १५ काजू और 10 नीबू के पौधे इनकी प्रजा हैं। राज्य की सीमाओं की मजबूत रवाई, बेशरम की बुआई और कांटेदार बबूल से किलेबंदी की गई है। किले के प्रवेश द्वार पर बांस और टिन का मजबूत दरवाजा है जिस पर लगे चिटपुटिया ताले को खोले बगैर कोई घुस नहीं सकता। सावधान, इसकी चाभी सिर्फ नकुल साय के पास है। 

प्रजा हट्टी कट्ठी, अपनी उम्र से ज्यादा कद काठी की है। उनकी प्यास बुझाने के लिए कुंआ खोदा गया है, पंप और पाइपलाइन लगाई गई है। अब इतना कुछ है तो राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत करने को मटर, गोभी, टमाटर, मिर्च, मूंगफली, हल्दी की खेती करना लाजिमी था, सो वो भी है। बीस हजार कमा चुके हैं, तो पैतीस हजार का गणित तैयार है। 

भरा पूरा राज्य है तो चिंताऐ भी तो होनी चाहिए। वो भी है। रवाईबंदी गर्मियों मे सूखकर कमजोर पड़ जाएगी तब अड़ोस पड़ोस के घुसपैठिए पशुओ से खतरा हो सकता है। नकुल चाहते है कि कुछ लोन-वोन मिल जाए तो पूरे खेत की बाड़बंदी कंटीले तारो से करवा दें। इस विषय पर कोआपरेटिव के मैनेजर साहिब से शिखर वार्ता अंतिम दौर मे है। 

पांचवी पास आदिवासी, नकुल का नाम माता पिता ने चाहे जो सोचकर रखा हो, पांडवों की तरह खांडवप्रस्थ को इन्द्रप्रस्थ बनाने का काम उन्होने कर डाला है। पुरखौती मे ये बादशाहत उन्हे नही मिली थी। मिली थी तो बमुश्किल 9 एकड़ जमीन जिसमे 7 एकड़ टिकरा भूमि थी। 2011 मे जनमित्रम के बाड़ी कार्यक्रम मे स्वयं एवं पुत्रों तथा पुत्रों सहित शामिल हुए उसमे तीन एकड़ भूमि मे बागान लगाया। उम्मीद नहीं थी कि इस भूमि मे कुछ हो सकेगा। मगर संस्था ने मिट्टी परीक्षण करवाने के बाद उचित खाद और दवाईयां दी। फलदार पौधों के लिए एक क्यूबिक मीटर के गढ्ढे खोदे गए। पौधों मे उचित अंतराल रखते हुए रोपण किया। पानी की व्यवस्था हुई। अंतर्वर्ती फसलों के चयन मे भी सलाह मिली। देखते ही देखते मिट्टी ने अपना रंग बदलना शुरू किया, और नकुल साय ने भी। प्रोत्साहन और आत्मविश्वाश की नियमित खुराक ने नकुल साय को शहंशाहों सा अंदाज दे दिया है।

नकुल के पिता नूतन साय ने 1985 के आसपास किसी सरकारी विभाग की मदद से 1 एकड़ मे बागान लगाया था। वहां पौधे तो बड़े हो गए है मगर फल अधिक नहीं आते। नकुल इसका कारण बताते है - बा (पिता) ने वृक्षों केे बीच अंतराल बहुत कम रखा था। इस कारण पौधों को धूप और मिट्ठी से पोषण ठीक से नहीं मिल पाता। मैने यह गलती नही की। 

नकुल की पत्नी लच्छनबाई के साथ परिवार मे दो पुत्र राम सिंह तथा ओमप्रकाश और दो पुत्रियां जयललिता तथा ओम कुमारी है। अपने पौधों को समान प्यार और बढोतरी देने वाले नकुल ने घर पर भी बेटे और बेटी मे कोई भेद नहीं किया। बडा बेटा पढ़लिख कर हाल ही मे वन विभाग का "नाका साहब" बन चुका है। छोटा बेटा अभी आठवी में है। बड़ी बेटी जयललिता जहां अपने मेरिट के दम पर आइटीआई कर रही है तो छोटी बेटी बारहवीं मे है। 

रायगढ़ जैसे जिले मे जिसने विगत दस वर्षों मे कन्या भू्रण हत्या के मामले मे राज्य मे सबसे उंचा स्थान पा चुका है वहां नकुल साय जैसे लोग समाज को राह दिखाने वाले है। नकुल से मिलकर निकलते हुए बस यही ख्याल दिमाग मे कौंध रहा था - क्या हम इस पांचवी पास से तेज हैं?


-----------------------------------------
Contributed by - Manish Singh
ritumanishsingh@gmail.com
+91-98261-87810
----------------------------------------
Find More pics on
https://www.facebook.com/media/set/?set=a.579721465430395.1073741839.152770364792176&type=1

Friday, December 27, 2013

सुख का सारथी बना सुखदेव

खरसिया से 20 कि.मी. पूर्व मे जबलपुर गांव है जहां सुकदेव सारथी निवास करते है। लगभग 40 की उम्र के सुखदेव को तीन भाइयों मे थे, और उन्हें पौने तीन एकड़ एकड भूमि विरासत मे मिली । एक फसली और लगभग बंजर भूमि गुजर बसर के लिए अपर्याप्त थी। कृषि मजूदरी और यहां वहां काम करते हुए सुखदेव का जीवन संकटों से घिरा था। 

वर्ष 2011-12 मे जबलपुर मे जलग्रहण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसके तहत भूमि एवं जल संरक्षण के कार्य हो रहे थे, मगर स्वचयं की भूमि कम होने के कारण इसका सुखदेव को इसका लाभ नहीं था। वह तो आपने एक रि’तेदार की तरह वह भी मुर्गी का धंधा करना चाहता था। एक दिन जलग्रहण समिति की बैंठक के दौरान पीआइए सदस्य श्री अ’वनी चैहान से उसने अपने मन कर बात रखी। श्री चैहान ने उसे प्रोत्साहित किया । उसे बताया कि परियोजना के तहत जलग्रहण समिति के माध्यम से आसान ऋण दिया जा सकता था।
जलग्रहण समिति जबलपुर ने, उसके नवीन उद्यम के लिए 25000 रू की प्रारंभिक सहायता की। अपने घर के आंगन मे सुखदेव ने मुर्गियों का बाड़ा तैयार किया और पहली बार वह 200 चुजे ला कर मुर्गी पालना शुरू किया। पत्नी एवं पुत्र ने भी सहयोग किया। चार माह के भीतर पहले ऋण को चुकाते हुए सुखदेव ने मामूली मुनाफा हासिल किया। पर इस प्रक्रिया मे उसका आत्मवि’वास बढ़ा, व्यवासायिक संपर्क बने, अनुभव हुआ तथा व्यवसाय मे उपयोग होने वाले कुछ उपकरण एवं सामग्री इकटठा हो गई।
शीघ्र ही सुखदेव पुनः ऋण की मांग के साथ हाजिर था। इस बार जलग्रहण समिति ने स्व सहायता समूहों की सहकारी समिति के सहयोग से पचास हजार रूपये का ऋण दिलाया। सुखदेव ने इस बार बाड़े का आकार बढाकर 1500 चूजे डाले। सूझ बूझ, परीश्रम और आत्मवि’वास के साथ उसने आगामी दो चक्र मे 2,30,000 (दो लाख तीस हजार रूपया ) केी कमाई की। मुर्गी विक्रेता अब उसके घर का पता पूछते हुए आने लगे। 


सालभर के भीतर सुखदेव की किस्मत पलट चुकी है। वह अगले चक्र की तैयारी में है। उसके बाड़े का क्षेत्रफल लम्बाई 40 फीट और चैडाई 20 फीट है। उसने बाड़े के पास एक छोटा तालाब खुदवा रहा है जिसमे मछली पालन किया जाएगा। पीआए श्री चैहान के मुताबिक यह योजना इसलिए है कि मुर्गियों की बीट मछलियों के लिए उच्च गुणवत्ता का भोजन है और इससे वे तीव्रता से वृद्धि करती हैं। इस मुनाफे का एक अं’ा अपनी एकफसली भूमि पर सिचाई व्यवस्था के लिए भी खर्च किया। लगभग 50000 रूपये की लागत से बोर सिचाई हेतु बोर उपलब्ध करवाया। नतीजतन अब उस भूमि पर साल भर फसल लेने की स्थिति है। 


सुखदेव की प्रेरणा से ग्राम मे 4 अन्य परिवार भी मुर्गी पालन शुरू कर चुके हैं तथा सुखदेव से मार्गदर्’ान और बाजार व्यवस्था पा रहे है। ग्राम मे और भी परिवार इच्छुक है। पीआइए जनमित्रम कल्याण समिति की योजना इन्हे एक मुर्गीपालक उत्पादन सहकारी समिति मे परिवर्तित करने की है। अनुसूचित जाति का यह कृषक अपनी आर्थिक सफलता और गांव मे बढ़े हुए महत्व से अभिभूत है और इसका सारा श्रेय गांव मे चल रहे जलग्रहण कार्यक्रम और अपनी जलग्रहण समिति के अध्यक्ष श्री हेतराम राठिया एवं पीआइए सदस्य श्री अ’वनी चैहान को को देता है।

----------------------------------------------------------
Contributed by - Shri Santosh Paddey, 
Block mentor and Programme Director  

कौन थे , क्या हो गये, और क्या होंगे अभी..?

शायद एक दशक से अधिक हो गया जब पहली बार नवीन जिंदल की तस्वीर देखी थी. इंडिया टुडे के अन्दर के पृष्ठ पर छपी एक खबर थी. जहाँ भारतीय झंडे के बैक ग्राउंड में एक सुदर्शन युवक मुस्कुराता हुआ खड़ा था. खबर थी की इस लड़के के प्रयासों  से आम भारतीय को अपने देश का झंडा फहराने की आज़ादी मिली है. 
मुस्कुराता हुआ वो लड़का अमरीका से पढ़कर लौटा था. कभी कभी अपने उद्योगपति पिता  की जीप खुद चलाता था. पिता के बाद औद्योगिक विरासत भी उसी अंदाज़ में संभाली. देखते देखते मझोला उद्योग देश के सिरमौर उद्योगों में शुमार हो गया. खबरे और तस्वीरे आती रही , कभी देश के समाचार पत्रों  में तो कभी विदेशी पत्रिकाओ में . अन्दर के पृष्ठों से मुखपृष्ठ की ये यात्रा  हम एक सकारत्मक संवेदना के साथ देखते रहे. 
कभी कभार स्थानीय समाचार पत्रों की हेड- लाइन और कुछ आन्दोलनजीवी  प्राणी हल्ला मचाते थे ! प्रदूषण कर दिया, जमीन ले ली, पानी ले लिया, मुआवजा दो - फिर से दो और ज्यादा दो ! धरने , भूख हड़ताल, चक्काजाम होते रहे. हर सुबह हम पढ़ते रहे. कभी कभार  कुछ लोगो के लिए सहानुभूति हुई, मगर इतनी नहीं की जेहनो दिमाग पे तारी हो. All these are part of game  .  तेज विकास  की कीमत तो देनी ही होगी , दे रहे हैं!
फिर शायद उद्योगों का विरोध एक किस्म का फैशन है. सिंगूर हो या तमनार, कुछ लोगो का self promotion और value addition की schme है . चुके हुए पत्रकार , पार्टी बाहर नेता, तथाकथित सामाजिक कार्यकर्ताओ, और विरोध को खाने सोने पहनने  वालो का चर्चा में रहने को इजाद किया एक तरीका है. दशक भर पहले इंडिया टुडे की उस तस्वीर के प्रति सकारात्मक संवेदना ने शायद आँख और कान में पर्दा दल रखा था. 
फिर एक काम धाम से भरे दिन एक फ़ोन आया. मोबाइल की स्क्रीन  पे वो ही आन्दोलंजीवी मित्र का नाम  था. " फिर टाइम बर्बाद" के अंदाज में फ़ोन उठाया . मित्र हड़बड़ी में थे , बोले - रमेश भाई को गोली मार दी. मै अवाक् था. घबराकर पुछा - जिन्दा हैं?? जवाब मिला- अभी तक तो हैं, अस्पताल लेके  गये हैं. दौड़ कर अस्पताल पंहुचा तो जबजस्त भीड़ . ICU के अधखुले दरवाजे से बिस्तर पर पड़े आदमी को देखा. सदा मुस्कुराने वाला जीव अचेत पड़ा था. अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई. परिवार सदमे में था. सांत्वना देना भी क्रूरता लग रही थी, सो कुछ कहे बिन लौट आया. 
कुछ दिनों बाद जब रमेश जी स्वस्थ होकर , व्हील चेयर  पे सवार हो लौटे. अब तक पुलिस ने जिंदल कम्पनी के सिक्यूरिटी कम्पनी के लोगो को इस मामले में गिरफ्तार कर चुकी थी.  अगवानी और सम्मान प्रकट करने हम भी गए.  कुछ लोग वहां नवीन जिंदल का पुतला ले आये. सारा शहर घुमाकर गाँधी प्रतिमा के सामने फूँक डाला. कार की विन्दस्क्रीन के पीछे से हम ये नज़ारा देखते रहे. इन्ही क्षणों  में , कुछ किलोमीटर की दूरी पर नवीन जिंदल , तरह तरह की चेरटी गतिविधियों से अपने पिता का जन्मदिन मना रहे थे. अगले दिन उनकी भी न्यूज़ आई, पुतले की भी. हमने पुतले की खबर पहले पढ़ी. सकारात्मक संवेदना  पाला  बदल चुकी थी.  ख़ारिज किये आन्दोलन जीवी  अचानक हीरो लगने लगे और भगाए हुए नेता शर्द्धेय..... जल्द ही हमने अपने आपको भी तख्ती लिए उनके साथ सड़क पर पाया.  दोस्त यार और परिवार चोंक गए और शुभचिन्तक भयभीत.  

नजर में  ये परिवर्तन और मन में आक्रोश लिए मैं अकेला नहीं हूँ. इस डेढ़ दशक में छोटे जिंदल बाबु  ने हर बर्बर घटना के बाद कितनो की सकारात्मक  संवेदना खोयी है. सड़क पे तख्ती लेकर निकलने वाले अभी तक कम है मगर पुतला जलते देख मुस्कान छिपाने वाले दिनोदिन घट रहे हैं. यत्र तत्र लगे आत्मश्लाघा के होर्डिंग्स कहते है की अब साम्राज्य केवल इस प्रदेश या देश तक सिमित नहीं रहा. जो कम्पनी की नौकरी में हैं , वो भी जानते है की नफरत और घृणा का ये आलम भी ग्लोबल होता जा रहा है. 

सकारात्मक  संवेदना वाले बचे लोग आज भी वही  भी तर्क देते हैं जो पहले लिखे जा चुके है. पर यदि विकास की कीमत प्रदुषण सूंघकर दी जानी  है, तो इसे स्वीकार या  मना करने की वक्तिगत स्वतंत्रता सबको है. वहां  तक बहुत लोग तैयार थे. मगर नागरिक अधिकारों का हनन और कानून के राज के खात्में की कीमत पर ये विकास बहुत महंगा है i मैं तो नहीं खरीदूंगा . 

लोग जानते हैं की रायगढ़ से अंगुल तक रमेश गोलीकांड जैसे मामलो में , जिसमे कम्पनी  के प्रत्यक्ष या परोक्ष  भृतयोद्धा पोलिसे द्वारा आरोपित हैं ,  नवीन जिंदल की सीढ़ी संलिप्तता प्रमाणित होना दूर की कौड़ी है! मगर ये कानूनी पहलु है.  जनमानस को ये गले उतरना कठिन है की कठोर केंद्रीकृत कम्पनी के निचले स्तर  के सेवक कंपनी की खिलाफत करने वालो को सबक सिखाने के लिए कांट्रेक्ट किलर से संपर्क स्वेच्छा  कर आयेगा. चलो यदि यही सच है तो फिर रायगढ़ से अंगुल तक आपराधिक गतिविधियों में लिप्त  ऐसे अवज्ञाकारी, रिस्क प्रोन  सेवको को कानून के सुपुर्द करने में क्या समस्या है. साफ़ है की इन सेवको की ऐसी समस्याओ ( या समस्या दाताओ) को किसी भी कानूनी गैर कानूनी तरीके से निपटने की छूट है, और ये स्वीकृति देना , छोटे मोटे लोगो की बस की बात नहीं.  

किसी भी स्थिति में , ऐसा व्यक्ति जो संसद में विराजमान हो, देश के कानून का निर्माण करता हो ; उसके निजी साम्राज्य में मानवीय मूल्यों और कानून के प्रति हिकारत का ये बाव बड़े खतरनाक  भविष्य का संकेत हैं. मैं उस क्षण  को डरता हूँ, जब आज से दस बीस या तीस साल बाद ये युवा संसद किस प्रमुख संवेधानिक पद पर बैठा होगा !  तब ................???? जवाब रमेश अग्रवाल की जांघ पर खुदा  है 

फिलहाल, जहा गढ़हो के लिए मेयर और प्याज के लिए सरकार दोषी होती है. वहा मूढमति और डंडा-बन्दूकधारियों को पब्लिक मैनेजमेंट  की छूट देकर शीर्ष नेतृत्व कोर्ट से भले बच जाये,  जनता की अदालत  में उसके पुतलो की शामत  तो तय है. भारतीय तिरंगे की पृष्ठभूमि  में मुस्कुराते उस सुदर्शन युवक की ऐसी दर्दनाक यात्रा का साक्षी होना दुःख की बात है. 
----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
पुनश्चा:  लियोनार्दो डा विन्ची को एक बार किसी चर्च में  देवदूत की तस्वीर बनाने का काम मिला. एक युवा पादरी को माडल बनाकर उसने चित्र बनाया. बीस साल बाद उसे, पुराने चित्र के पास शैतान का चित्र बनाने को कहा गया. कारागार  में जाकर उसने सबसे भीषण हत्यारे को लिया. उसे मॉडल बनाकर चित्र पूरा किया. चित्र पूरा होने के दिन उस मॉडल ने आत्महत्या कर ली.

सुसाइड नोट से पता चला की ये वो ही आदमी था जिसने सालो पहले  देवदूत की तस्वीर के लिए मॉडल चुना गया था.
वह शर्मिंदा था....

______________________________
Contributed By : Mr Manish Singh
ritumanishsingh@gmail.com
______________________________

Friday, January 4, 2013

Death of My City….


Two decades back, when industrialization set its first foot in Raigarh; people of my generation went to school. Me, with some other boys of colony used to ride over Riksha, to attend school and come back. We crossed then lone bridge over kelo, few movies talkies, modest shops and half empty streets to reach our school called “RG Model”. Sometime Riksahwalla took a different route, and then we passed some old buildings Built by late Seth kirodimal and his aide Mr Paluram Dhanania. All these are educational, Religious  and charitable institutions.
The city business was based upon small and medium traders. Forest contractors of timber and non timber, grocery, small time transporters were among rich. One of my friend once exclaimed who lives in that biggest building, pointing towards Savaria building, which now stands under shadow of ROB.  I remember Rikshawalla bhaiya telling – This is Matu seth’s building, He is Nagar Seth.

Twenty years later, Matu seth is no longer hailed as same.  Transporting, Supply, land brokerage and Contractor-ship made many Matu seth. This city is totally transformed as many small time businessmen also prospered. Mall, Branded shops, life style -all these changed, with entry and expansion of industry.

In later half of 90s, we first heard of industry-people conflict. Some, sporadic incidents clash between Jindal strips people and city youth took place. An organized campaign was started by Mr. Ramkumar Agrawal Ex MLA, against jindal taking up kelo’s water. Over 5000 Raigarh people spontaneously gathered, over a public hearing, in Mini-stadium to resist Jindal’s Expansion plan on Raigarh plant.  Then environment Department officer was severely beaten by raged people, accusing him of undue favors to this industry.

Rabo movement, become an epic and flashed in national headlines where a dam was to be built to cater Jindal group’s proposed power plant in tamnar. These Conflict stories are now spread over a far larger area, and not restricted to any single industrial house. People demanding compensation for their losses to industry in various forms came out with dissent.

Industrial houses managed to break all these movements, with some common techniques. Leaders of such movement were hired and employed in the very industry they opposed. Many obliged with canteen to construction contracts. Those who refused to silence by these measures, were sued in different cases, no doubt their cases were “reasonable enough” to be considered by court.  None of these measures were offence of law of this land.  
The common nature of dissent demonstration were Bandh, Dharnas, Anshans, Chakka jam, Rallys etc where common people came out, chant slogans and stopping commute of industrial vehicles. This needs leadership on one side and public on other. Lake of leadership itself wane those agitations. This Drama has repeatedly played so many times that whenever any agitation comes up; people ask its leaders, “How much you are planning to take to get silenced”.

And then a different phenomenon took place.

My memories of Ramesh Agrawal are of those early days when internet was not common privilege. You have to pay 30 Rs an hour (Quite expensive), to sit in some internet café. Few on them existed in Raigarh in 1997-98, but best of them was Satyam’s. Best because of excellent speed, good computers, no cubicles and a smiling middle aged man at counter who often allowed me to pay on later date.

Internet later become available in my office and that man also faded in memory. One day, I found him roaming in my office premises (I was then working in forest deportment, Raigarh Division). I learnt he was there to get some information under RTI, and not getting despite many efforts. I contacted concerned colleagues and facilitated information. I later knew that Mr Agrawal, who was also member of lok-shakti, fights for environmental rights of people, and naturally industries were victims of his fight.

Ramesh Agrawal fought in unique way. A law abiding citizen, Mr Agarwal fought with the arms and ammunition, given by constitution in form of Citizen’s right. With His proficiency on internet, his knowledge of environmental laws, his way of presentation, hitting right forum for appropriate issue made him most successful hitter on industry’s interest (or how they see it). Although he presents himself in various public hearings making speeches, and a handful people come to supports him; Mr. Agrawal’s way of functioning does not needs mob. He himself is leader and followers. This makes his movement impregnable, unless he himself chooses to get sold.  

Attempts to get him silenced followed well known trend. He refused to buy off, threatening went unheard. He was sued and spent some time in jail. But what came next was unprecedented. Few shooter shot him twice, in his own cyber café.

Narrowly escaping death, Mr Agarwal may live. But it was the moment when old Raigarh died. So dies with tradition of democratic adjustments, right to speech, right to take legal Course, which both sides have taken earlier. What I see onwards is Raj of Mafia and Goons, Clad in business suits. This is not my Raigarh. This shall never be my Raigarh.  

Rest in Peace, My old City.
-------------------------------------------------------------
By Manish Singh- 9826187810- rintumanishsingh@gmail.com
-------------------------------------------------------------
Earier posted on http://suryodaysamachar.blogspot.in/2012/08/death-of-my-city.html

Wednesday, July 18, 2012

The information warriors

BY HARSH MANDER
 BAREFOOT The story of little-known activists who use the RTI as their main weapon, and the dangers they live with everyday.
The most significant governance reform since Independence is unarguably the Right to Information Act of 2005. Overnight, the statute created potentially a billion Lokpals, because every citizen acquired the right to seek information and documents from government, in order to interrogate the integrity and justice of official actions.
But many doubted if citizens would stir and organise themselves to actually use this right: it required the careful and tedious study of government procedures and rules, combined with patience and persistence. However, people proved the sceptics wrong. Many times more than any official oversight body, ordinary citizens held local officials to account in ways that were unthinkable even a decade earlier. In villages and small towns across the country, the law has sparked a million tiny non-violent mutinies.
Upsetting the status quo
Wherever battle lines are drawn between those who benefit from corruption and those who suffer from it, it has challenged power. Honest officials are more fearless. Some are learning to function more carefully within the boundaries of rules and prescribed procedures, or at least to leave fewer obvious footprints of malfeasance. Some are paralysed into inaction. But there is evidence also that the beneficiaries of corrupt administration are also fighting back. It is increasingly commonplace to hear of attacks, sometimes fatal, on little known RTI activists from distant corners of India’s hinterland.
In the middle class imagination, what is described as “civil society activism” tends to be dominated by the larger-than-life persona of a few well-known, highly celebrated fighters. Many, therefore, do not recognise the extraordinary heroism of several battles for clean and fair governance, fought by tall “little” warriors, with scant protection and even less public glory.
One of this multitude of faceless combatants is Ramesh Agarwal, intrepid middle-aged activist committed to struggles for justice for persons dispossessed and displaced by private mining and power companies in the forested tribal district Raigarh in Chhatisgarh. On July 7, 2012, I was stunned and grieved to learn that two men armed with a loaded pistol had driven to the cyber cafe that Ramesh ran for a living, and shot him after an altercation in the thigh. At the time of writing, I heard to my great relief that surgeons in Raipur had worked on his wounds, and declared him out of danger.

I have known Ramesh for over two decades, from the time I served in Raigarh in 1990 as the District Collector. I was privileged to lead a campaign for Total Literacy of the district, an exhilarating mass movement which successfully canvassed more than 30,000 youth volunteers to teach 300,000 non-literate adults in the district. The idealism of throngs of young women and men was infectious and heady. For some, those intense months of collective service and camaraderie altered the direction of their lives forever. Among these was Ramesh, who joined hands with several comrades to constitute an organisation called Lokshakti, dedicated to carrying forward the radical idea of “conscientisation” of impoverished and oppressed people. Building on the foundations of new-found literacy, they tried to build awareness of rights for collective, democratic resistance to injustice.
In 2005, Ramesh and his old literacy activist partner Rajesh Tripathy, launched a separate platform called Jan Chetna Manch. A number of large industrial houses had acquired and occupied enormous tracts of forest, tribal and farm land to establish a dense battery of coal mines, thermal power plants and ancillary industries. Rajesh and Ramesh were worried by what they believed to be the unjust, illegal and often brutal forceful expropriation of the resources of lands and forests, the pauperisation of their people, and the destruction forever of the natural habitat which had nurtured them for generations.

They discovered an invaluable democratic weapon for effective non-violent challenge to their immeasurably more powerful adversaries, of RTI applications, and they deployed these tirelessly, fearlessly and imaginatively. Through their applications, they exposed that large tracts of forest and farm lands had been mined without being legally being diverted and transferred; mandatory consultations with gram panchayats were bypassed, manipulated or falsely recorded; lands and standing trees were grossly under-valued to drastically reduce compensation claims; legal land acquisition processes were routinely subverted to benefit private companies; and land was illegally acquired from tribal landowners even though this is prohibited under the law. Their first victory in village Rabu for a captive dam was to force raising of compensation from Rs. 10,000 rupees per hectare to up to Rs. 10 lakh.
Hitting back
Not surprisingly, their exertions were not welcomed both by the private companies and complicit government officials. Initially they were offered bribes to end their confrontations, by lucrative transport contracts, or employment in “corporate social responsibility” enterprises. Some of their colleagues succumbed, but not them. When these inducements failed, they were often openly threatened. Ramesh’s cyber cafe was ransacked. He was attacked and injured. Rajesh’s motor cycle was almost run over on many occasions by transport trucks. Their police complaints were rarely registered, even less acted upon. But a complaint from a private company employee claiming that they threatened to take his life led to the arrest of both Ramesh and Rajesh, and they spent three months in jail in 2011, before they were finally awarded bail from the Supreme Court.
Wounded Agrawal at hospital 
Agarawal  Handcuffed in police custody  (file photo). He has got to get bail from supreme court. 
I met them in Raigarh a few months ago, deeply worried about the continuing threat to their lives by their stubborn and unwavering struggle. They responded without bravado but with quiet resolve: “We take precautions now: we do not announce in advance our travel plans, we use different vehicles each time, and so on. But these are poor people’s issues, and we cannot let them down. We have to continue to struggle. What has to happen will happen”.

There is no law to protect information warriors like them, and little public outrage or solidarity when they are assaulted.
As I heard them, I wondered how much India deserves them. And thousands of information warriors like them: unsung, unprotected, unassuming. And heroic.

--------------------------------------------------------------------------------------------
Mr. HarshMander is former IAS and ex- member of National Advisery Council. This article was published in The Hindu, on july 14th 2012.  

Sunday, April 8, 2012

देश की कन्या : सहारे की हथेली



कहे परिवेश , मै कन्या
कहे यह देश , मै धन्या
कलेजा कलेश से कम्पित
ये मै हूँ , देश की कन्या 

अश्रुजल से हुई खारी
कहा जाता मुझे नारी
परा तक पीर की पर्वत
कहा जाता मुझे औरत

यहाँ हूं देश की कन्या 
वहां  हूं देश की कन्या
बहन, पत्नी, जननी, जन्या
इसी परिवेश की कन्या

मै सोनल हूं, मै सलमा हूं, 
सुरय्या हूं , मै सरला हूँ 
मै जमुना हूँ, मै जौली हूं, 
मै रजिया हूँ, मै मौली हूँ

मै चंदो हूँ, मै लाजो हूँ
सुनिला हूँ, प्रकाशो हूँ
मै कुंती हूँ, मै बानो हूँ
मै हुस्ना हूँ, मै ज्ञानो हूँ
मै राधा , रामप्यारी हूँ
वतन की आम नारी हूँ
दुखों की कैद में लेकिन 
रहूंगी और कितने दिन 

न हूँ मै बंदिनी सुन लो
न हूँ अवलंबिनी सुन लो
सृजन की शक्ति है मुझमे
अतुल अनुरक्ति है मुझमे

मै बौद्धिक हूँ , विलक्षण हूँ
त्वरा तत्पर,  प्रति क्षण हूँ
मै प्रतिभा हूँ, मै दक्षता हूँ
मै जननी हूँ, मै ममता हूँ

सहारे की हथेली हूँ
कहा तुमने पहेली हूँ ....?
-------------------------------------------------------------------
अशोक चक्रधर