Showing posts with label Raigarh. Show all posts
Showing posts with label Raigarh. Show all posts

Monday, February 10, 2014

पुलिस , प्रेस और जनता

पुलिस, प्रेस और समाज के अंतर्सबंधों पर अपनी बात की शुरूआत एक आपबीती से करना चाहता हूं। तीन चार साल पहले, सुबह आठ बजे के करीब, गेट जोर से भड़भड़ाने  से नींद खुली। दरवाजा खोलने मे कुछ विलंब हुआ, देखा, तो दो पुलिसवाले खड़े थे। एक मोटरसायकल से टिककर खड़ा था, दूसरा मुझसे मुखातिब था। आसपास मोहल्ले वाले उसने सशंकित से अपने अपने दरवाजो पर खड़े थे। 
एक पुलिसवाले ने पूछा - मनीष सिंह यही रहते है।
मैने कहा - हां,। 
-भेजिए उनको। 
-मै ही हूं।  
-आपने पासपोर्ट एप्लाई किया है -उसने डांटा 
-जी । 
-11 बजे थाने आ जाइये। साहब आपसे मिलेंगे। 

वे रूखसत हुए और मैने चैन की  सांस ली। ज्यादा क्यूरियस पडोसियों को बताना पड़ा, "कुछ नहीं पासपोर्ट की इनक्वायरी है।" 

हमारे समाज मे पुलिस का आगमन अनिष्ट और अवांछित घटना का प्रतीक है। पुलिस से नजदीकी कम लोगों को हासिल है और ये नजदीकी ताकतवर और विशिस्ट होने का प्रतीक है। ज्यादातर पुलिस का नाम भय का संचार करता है। सो पहला सवाल तो यही है की पुलिस भय का प्रतीक क्यों है? पुलिसवाले भय का प्रतीक क्यों है? मजे की बात यह है कि जिन्हें कानून का भय नहीं है उन्हें पुलिसवालो का भय अवश्य है। 



भय का विपरीतअर्थी है सुरक्षा का अहसास, रेअस्योरेंस। स्काटलैण्ड, अमेरिका और आयरलैण्ड मे शेरिफ एक अधिकारी होता है जिस पुलिस के समकक्ष माना जाता है। शेरिफ शब्द का उच्चारण भय संचारित नहीं करता, बल्कि सुरक्षा और व्यवस्था कायमी का अहसास देता है। शेरिफ रिअशयोरिंग है, पुलिस इन्टीमिडेटिंग। शेरिफ की भूमिकाओं का विस्तार पुलिसिंग, कानूनी  और कुछ हद तक समाज मे पितृपुरूष जैसी बनाई गई है। हमारी पुलिस मे इसका अभाव है। शेरिफ का जनता से सामना और सपर्क, नियमित रूप होता है, हमारे यहां इसका अभाव हैं। शेरिफ मुस्कुराता हुआ हो सकता है, मगर हमारी पुलिस मे इसका भी अभाव है। संपर्क और रिश्ते  का ये अभाव भय, दूरी और आशंकाओ का जन्म देता है। 

किसी बल की जवाबदेही किसके प्रति है, यह भी एक फैक्टर है। सिद्धांततः प्रजातांत्रिक व्यवस्था मे हर ताकत को जनता के प्रति जवाबदेही होती है। मगर अद्यतन इतिहास को देखें तो यह महसूस होगा कि हमारी पुलिस मात्र शासक वर्ग, या कहें सत्ता के प्रभुओं के प्रति जवाबदेह है। अनेक प्रकरण देखे गए है जहाँ सत्ता मे प्रभावशील व्यक्ति या व्यक्तियों के हितों की पूर्ति के लिए पुलिस बल का प्रयोग वैधानिक गुडें (क्षमा करें), या मसलमैन, या निजी जासूस, के रूप मे प्रयोग होता दिखा है। सीबीआई, जो केन्द्र सरकार की एक पुलिस संस्था मानी जा सकती है, उसके बारे मे सुप्रीम कोर्ट की तोता वाली टिप्पणी, इस प्रकाश मे देखी जा सकती है।

पुलिस एक बल है, प्रजातांत्रिक व्यवस्था के अंदर कार्यरत बल है, तो समानता के अधिकार पर पर होना लाजिमी है। पुलिस एक्ट मे संशोधनों की बातें 40 साल से हो रही है, मगर अब तक अंग्रेज प्रभुओं, या उनके साथियों की सेवा की परिपाटी और व्यवस्था अक्षुण्ण बनी हुई है। इसलिए एक नेटिव इंडियन के लिए तो पुलिस का वैसा ही भय आज भी कायम है, जो अंगे्रजों के जमाने मे था। यहीं रायगढ़ जिले के अनेक औद्योगिक मामलों मे जनता के असंतोष को बलपूर्वक दबाने का प्रयत्न होता रहा है। वही ताकतवर लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हो जाना बहुत बड़ी बात है। दिनदहाड़े हमारे शहर मे एक सामाजिक संस्था कार्यकर्ता को घर मे गोली मार दी गई, आज तक कोई सजा नही हुई। जब न्यायोचित कृत्य और प्रभुसत्ता के हित मे किसी का का चयन करने की नौबत आती है,  तो ज्यादातर चयन किसका होता है कहने की जरूरत नहीं। तो न्यायोचित के प्रति संवेदनहीनता पुलिस को और दूर करती है। हाल मे दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार के बीच घटनाक्रम इसे और विस्तार से परिभाषित करते है। दिल्ली की घटना कहती है कि ट्रांसफर, सस्पेंशन जैसे अधिकार आपके पास नहीं हैं तो राज्य निर्वाचित मुख्यमंत्री को भी अंगूठा दिखाया जा सकता है। आम आदमी की तो छोड़ दीजिए। 

बल या बलशाली यदि न्यायोचित व्यवहार करता है, आश्रितों से समानता का व्यवहार करता है तो राम कहलाता है, कृष्ण की तरह पूजा जाता है। दूसरी ओर रावण से हिटलर के उदारण है जो भय और नफरत की भावना जगाते है। हमारे साथी नागरिक जो रातों को जागकर पढे थे, सुबह उठकर दौड़ने और सीना फलाने की प्रेक्टिस करते थे, और सफल होकर पुलिस बल का हिस्सा बने , उन्हे पुर्नविचार करना चािहए कि बल का हिस्सा होकर उन्होने न्यायोचित व्यवहार किया या दूसरा विकल्प अपना रहे हैं। 

तार्किकता और तकनीक का प्रयोग भी जरूरी है। एक मशहूर चुटकुला है जिसमे ब्रिटिश पुलिस, जंगल मे छुपे शेर को सेटेलाईट तकनीक से दो घण्टे में, तो अमरीकन पुलिस फेरमोन विश्लेषण द्वारा एक घंटे मे खोज निकालती है। भारत की पुलिस तीन दिन तक वापस नहीं आती। आब्जर्वर्स जाकर देखते हैं, तो पाते हैं कि पुलिस एक बंदर को पेड़ पर उल्टा लटका कर पीट रही है, और कह रही है कि कबूल कर कि तू ही शेर है। ये एक चुटकुला मात्र है, मगर भारतीय पुलिस की जनमानस मे छवि को रेखांकित करता है। 


पुलिस की उपस्थिति क्राइम कन्ट्रोल के अलावे दूसरे कानूनों मे कम दिखती है। संसद और राज्य साल दर साल 20-30 कानून बनाते हैं। पर आइपीसी , सीआरपीसी तक ही पुलिस की रूचि देखी जाती है। पाल्यू’ान, फारेस्ट और सामाजिक न्याय के विषयों मे पुलिस कर प्रोएक्टिव कार्यवाही कम देखने को मिलती है। विगत वर्ष कन्या भू्रण हत्या को लेकर जिले मे जागरूकता का वातावरण तैयार हुआ था। पीसी पीएनडीटी एक्ट को लेकर काफी चर्चाएं की गईं। मगर आज तक एक भी प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है। जिले मे पेसा एक्ट उल्लंघन के अनेक घटनाऐं हैं,  मगर कभी जुर्म दर्ज नही हुआ। ऐसे प्रकरणों मे पुलिस का दखल यदि दिखेगा पुलिस का सम्मान निश्चित रूप से बढेगा ही । 

यदि व्यवस्था को खुला और पारदर्शि करना है, पुलिस को शेरिफ की तरह रिअश्योरिंग होना है तो सामाजिक प्रजातांत्रिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करना ही होगा, दूरी और भय को घटाना होगा। इसका कोई विकल्प नहीं है। यहीं प्रेस की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। 

प्रेस पजातंत्र का चौथा स्तंभ, पहले से कहा जाता रहा है। समाज के विचार को प्रभावित करने वाला सबसे ताकतवर फैक्टर प्रेस है। इलेक्ट्रानिक युग मे प्रेस के लिए मीडिया शब्द का भी इस्तेमाल होता है। मीडिया मतलब है माध्यम। ऐसा माध्यम जिसके सहारे विचार प्रवाहित हों, संप्रेषित हों और दूसरे के मष्तिष्क को प्रभावित करें। समाज के तमाम सामाजिक राजनैतिक नागरिक मुद्दों को निष्पक्षता के साथ, सरोकार ओर सवेदनशीलता के साथ संप्रेषित करना, प्रेस और मीडिया से अपेक्षित है। 

पुलिस हो या न्यायपालिका, कार्यपालिका के अन्य विभाग, इनके उपयोग और विचार के लिए जनआंकांक्षाओं को ठीक ठीक तरीके से रखना, मुद्दे और बहस को समाने लाना, और उचित वि’लेषण कर प्रजातंत्र की, आम आदमी की और समानता के अधिकार की रक्षा कर सकती है। बहुत हद तक भारतीय प्रेस ने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है, लोकतंत्र को मजबूती दी है। हाल ही मे मीडिया, तकनीकी क्रांति के कारण अधिक सशक्त हुआ है। लोगों तक इसकी पकड़ और पहुंच निरंतर बढ़ी है। बहुत तेज विस्तार भी हुआ है। इस तेज विस्तार और बढती हुई ताकत ने प्रेस को एक ऐसे राह पर ला खड़ा किया है जहां से उस पर निहित स्वार्थों की नजर गड़ी है। इस ताकत को टेम करने, कब्जा कर लेने और इसका मनमाफिक इस्तेमाल करने के इच्छुक, थैलियां लेकर शिकार  पर निकल पड़े है। 


मीडिया हर तरह के विचार का संवाहक है। उत्पादन करने वाले से उपभोक्ता तक, सत्ता आंकाक्षी से वोटर तक, राजा से प्रजा तक बड़े विस्तार से बात को पहुंचाना और अनुकूल या प्रतिकूल माहौल निर्मित करना मीडिया के नियंत्रण मे आ गया  है। सवाल यह है कि मीडिया अपनी भूमिका उत्पादक से उपभोक्ता तक पहुचाएगा या उपभोक्ता की जरूरत उत्पादक तक, क्या वह वोटर की जरूरत को सत्ता आकांक्षी तक पहुचाएगा या सत्ता के व्यक्तव्यों को शासित तक। क्या वह प्रजा की मांग को तवज्जो देगा राजा के आश्वासनो  को। मीडिया की पहचान, मीडिया गु्रप की पहचान, अखबार या चैनल की पहचान और छवि इसी पर निर्भर करेगी उसने किसको तवज्जो दी। 

पहचान और छवि के औजार है खबर और विश्लेषण । मगर वह इन औजारो का प्रयोग तब करेगा जब वह सर्वाइव करेगा। सर्वाइवल का औजार है विज्ञापन, पेड न्यूज और ऐसी चीजे जिससे पैसा आता हो। यहां पर चयन हर एक मीडिया कर्मी, प्रकाशन  और मीडिया हाउस को  करना है पहचान और छवि के औजारो को तवज्जो देगा, या सर्वाइवल के हथियारों को। उनका रोल माडल कौन होगा, इसके चयन मे सावधानी हो। 

एक समस्या यह है कि प्रजातंत्र के तीन स्तंभों का हिस्सा बनने के लिए अपनी योग्यता को साबित करने की प्रतिस्पर्धा होती है। यूपीएसी के एक्जाम देकर, चुनाव लड़कर एक स्तर के उपर के ही लोग चयनित होते है। कोई यूंही उसका भाग नहीं बन सकता । मगर चैथे स्तंभ का हिस्सा बनने के लिए कोई संघर्ष नहीं है। कोई मानदण्ड नहीं है। यह खुला  मैदान है। इसका फायदा वे प्रभुत्वशाली  उठा रहे हैं, जो चाहते है कि मीडिया की ताकत उनकी मुट्ठी मे हो। 
कार्पोरेटटस, राजनैतिक दल, व्यवसायी सभी मीडिया हाउस बनने को लालायित है, उनके मालिकाना  हको को खरीद रहे है। मगर इनके मोटिव संदिग्ध है। इनके मोरल्स संदिग्ध है। मीडिया के अनेक प्रतिभाशाली और सम्मानित रोल माडल भी फिसल रहे है। यह एक ऐसा संघर्ष है, आग का दरिया है जिससे डूब कर हर मीडियाकर्मी को जाना है। इस अग्निपरीक्षा का भाग बनना हर प्रेसवाले की नियति बन गई है। मगर याद रखिए - आप वहीं होगे, जो बनने का निर्णय आप करेंगे। 


रायगढ़ के खास संदर्भ मे एक बात कहना चाहुगा। मेरे एक पत्रकार मित्र ने बताया कि किसी बड़े अधिकारी से मिलकर उन्होने परिचय दिया, कि वे पत्रकार है, एक्स अखबार से है। अधिकारी ने अपने कंप्यूटर से नजर हटाए बगैर पूछा - पत्रकारिता के अलावा आपका और बिजनेस क्या है ? विशुद्ध पत्रकार जीव इसका उत्तर देने मे असफल रहे। 

मै यहां बैठे हर उस पत्रकार को बधाई देना चाहूंगा जो इस सवाल का उत्तर देने मे असफल होगा। ऐसे पत्रकारों की संख्या मे वृद्धि ही हमारे प्रजातंत्र को मजबूत करेगी। ऐसा मीडिया हमे स्वस्थ प्रजातंत्र दे सकेगा और समानता के अधिकार की पैरवी कर सकेगा। 

इस आयोजन और अपने विचार रखने का मौका देने के लिए मै किरणदूत परिवार को धन्यवाद देता हू 
-------------
Speech given by Mr Manish Singh, Secretary JanMitram. Views  Given are his personal. 
-------------

Tuesday, March 13, 2012

That Bullet killed Many …


Rahul Sharma, IPS and Police superintendent of Bilaspur- pulled trigger of his service revolver and killed himself. That fateful afternoon of 12th march, 2012 he put rest to his misery, still unknown to rest of the world. Some say it was her family issue, some claim he wasn’t going well with his superiors. His cause of suicide has disputed opinions, but respect to the man goes undisputed.
Just a few days ago, Mr. Sharma managed transfer to bilaspur after serving and winning people’s heart at Raigarh. Insiders say he was very happy as he was going to be united with his family. His Beautiful wife is serving at high position in railways and stays in Bilaspur, with two cute baby-boys of couple. Even in his Raigarh days, Mr Sharma attempted to spend every possible holiday with family, virtually appearating between family and work Cities.

After serving in disturbed area like Dantwada and tough place like Raigarh, this posting was naturally joyous for him. And then he pulled the trigger in just second month of posting.

A man, worshipped by colleagues, adored by journalists, respected by politicians, feared by bad guys and loved by people, pumped bulled in own head. This news shocked people, sympathy flooded in. All the SMS moving, face-book flooding with RIPs, Candles lighting on public places, tell that he was just not another policeman. He was RAHUL SHARMA.

So, what it meant to be Rahul Sharma.
Ask ordinary constable and he shall tell a “caring forefather of police family”.
Ask ordinary people and they shall say- “A Policewala who is rather reassuring then intimidating
Ask youth and they will tell – “An officer, we like to be one day”.
Ask social, Sports and people’s organization and they tell – “A man always eager to help”
Ask his insiders and they’ll tell – “an administrator, who clings to his integrity and self respect more than anything else”.
Ask those who fought with him against crime and Maoists, they’ll say – "A brave and fearless fighter"

And that one bullet, killed belief of his thousands of believers. That one bullet has sunk into brains and hearts of many. That one bullet has blown people’s faith on the society, relations and system.

That bullet has killed childhood of two innocent boys. Those two kids of Rahul Sharma will raise as fatherless children. They will live, day and night, month and years, till end of their life with heart-aching fact - Their father shot himself due to so and so reason. Mr. Sharma may have got rid of his whatever misery, his ghost shall haunt his children longer then he would have lived normally.

Children will see such pictures to remember how their father looked like  

His wife shall live with the fact that she failed to sooth her husband. She will live to regret and think why his husband searched solace in gun rather than her bun. When and how she lost grip of love, faith and sharing of that may have reduced the burden. That bullet has killed some womanly thing of a women’s life.     

And who pulled the trigger to kill all these - Rahul Sharma himself.......So that bullet has also blown my faith on Rahul Sharma.

Sharma Sahab, Aapse Ye Ummeed Nahi Thi…!!!
   
------------------------------------------------------
PS: Rahul Sharma's Suicidal note is found. As reported by News papers, he blamed extremes pressure by one of his superior and some arrogant high-court judge. 


The picture below is available on facebook .....
---------------------------------------------------------------------------------
By Manish Singh , ritumanishsingh@gmail.com   
Views published in post are author's own and personal 
---------------------------------------------------------------------------------

Wednesday, January 4, 2012

Five New AIDS Patient Detected in Raigarh


Five New AIDS Patient detected in health checkup of High Risk Group (HRGs), conducted by Janmitram, in ICTC this month, including female sex workers and MSM (Male Sexing Male). These patients shall now be referring to ART (Anti-Retroviral-Therapy) centre. The incident emphasizes the prevalence of deadly disease in city and vulnerability of its residents. this detection makes a tally of ten New HIV+ Cases in year 2011.
Raigarh is getting ecologically vulnerable to HIV/AIDS. Many Cases of HIV positive have been detected in last few years.  Due to rapid growth of Industries & mining, Migration of People has increased manifold. Huge number of Truckers, Migrant laborers and related people stay in city and nearby areas, mostly without families. This has increased prostitution and high risk behavior. NACO (National AIDS Control organization) and State Aids control society is working with few NGOs to check spread of this disease. JanMitram is working with Female Sex workers and MSM community.
Programme Staff of TI During A meeting 
“The number of Female sex workers is likely to be 1500-2500 in Raigarh and nearby areas. While we are regularly Serving 750 odd FSWs”- Says Sougat Mahapatra, Programme Manager of AIDS-TI Programme in JanMitram. Organization has registered over 1150 HRGs till date, 28 of which are MSM. We have stopped further registration as our programme is for 800 FSWs only. We shall approach SACS to enhance our target this year.  
Organization provides free condoms to HRGs in proportion of encounters they make in given period. It also ensures Blood Sample Check in every quarter, and treatment of Sexually Transmitted Diseases. Few Doctors are empanelled for such services, especially trained for AIDS-TI programme. They do free checkups; fee is later paid by project. Government established ICTC (Integrated Counselling and Testing Center) provides counseling and testing facilities.
PPP Doctors During a Training organized under TI programme 
Sweta (Name changed) is Peer educator of programme, actually one from the sex worker community. She tells that HRGs covered in the programme are now safer and well aware. Complete secrecy of identity in this prgramme helps them to come forward and join in. Services regarding STI have given them big relief as a most FSWs have to suffer this, at some point of time. Earlier they have spent from themselves for cure and medicine. 
However, all these efforts from NGOs and Government have not stopped emergence of new AIDS cases. It is up to people to take care of their behavior and every section our society should make a deep intro-inspection. Without this, once a sleepy town of Raigarh shall turn hotbed of such diseases in no time. 
----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
A Detail Investigative Story Published by Dainik Bhaskar on 5th January 2012.- Author, Click http://www.facebook.com/photo.php?fbid=249031465166065&set=a.249031461832732.56887.152770364792176&type=1&theater to read 
Manish Singh- 098261-87810       janmitram@gmail.com
----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------